[go: up one dir, main page]

सुरक्षा टूल्स और पॉलिसी
सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और इसकी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है. जानें कि सुरक्षा के लिए Meta क्या कदम उठाता है. साथ ही, आपके लिए उपलब्ध टूल्स और रिसोर्स के बारे में जानें.
बच्चे की ऑनलाइन सुरक्षा
हमारे सभी ऐप्स और प्रोडक्ट्स पर बच्चे की सुरक्षा के प्रति Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें. इसमें बच्चों के ऑनलाइन शोषण को रोकने की हमारी कोशिशें भी शामिल हैं.
मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत
ऑनलाइन वेल-बीइंग, किसी व्यक्ति की सेहत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है. आपके परिवार, आपकी कम्युनिटी और अपनी डिजिटल वेल-बीइंग को सपोर्ट करने के लिए बनाए गए टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
धमकाने से जुड़ी घटना और उत्पीड़न
Meta धमकी और उत्पीड़न से जुड़ी रिपोर्ट को बहुत गंभीरता से लेता है. धमकाने की घटना और निजी पलों की फ़ोटो के दुरुपयोग को रोकने से जुड़े टूल और एक्सपर्ट की सलाह लेकर तैयार किए गए रिसोर्स के बारे में जानें.
डिजिटल साक्षरता
Meta में डिजिटल साक्षरता से संबंधित ऐसे रिसोर्स हैं जिनसे लोगों को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने के लिए ज़रूरी हुनर और जानकारी मिलती है. युवाओं, माता-पीता और एजुकेटर्स के लिए क्षेत्र की ज़रूरतों के हिसाब से उपलब्ध रिसोर्स के बारे में जानें.
निजी पलों की फ़ोटो का दुरुपयोग और ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन)
Meta पर बिना-सहमति के ली गई निजी पलों की फ़ोटो (NCII) शेयर करने पर सख्त पाबंदी है. अगर किसी व्यक्ति ने आपकी निजी फ़ोटो शेयर करके आपको परेशान किया है—या कोई व्यक्ति ऐसा करने की धमकी दे रहा है—तो यह पेज इस पर तुरंत एक्शन लेने का तरीका बताता है.
दवाओं का गलत उपयोग और दुरुपयोग
ये रिसोर्स उन लोगों के लिए हैं जो नशीले पदार्थ के सेवन की रोकथाम और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं. साथ ही, इन रिसोर्स को पार्टनरशिप टू ऐंड एडिक्शन और सॉन्ग फ़ॉर चार्ली के साथ कोलेबरेट करके बनाया गया है.
महिलाएँ
हमारे प्लेटफ़ॉर्म को महिलाओं के लिए एक सुरक्षित जगह बनाने हेतु Meta के व्यापक नज़रिए के बारे में जानें.
LGBTQ+
LGBTQ+ कम्युनिटी हमेशा से ही Meta कम्युनिटी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है. LGBTQ+ कम्युनिटी की ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित सपोर्ट और रिसोर्सेज़ के बारे में जानें.
माता-पिता
Meta में, हम युवाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनकी अच्छी सेहत के लिए पॉलिसीज़, रिसोर्सेज़ और टूल्स के ज़रिए माता-पिता और देखभाल करने वालों की मदद करते हैं.
युवाओं की सुरक्षा
युवाओं को सुरक्षित रहने की जानकारी देने और सशक्त बनाने, उनकी अच्छी सेहत को प्राथमिकता देने, उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, और धमकाए जा रहे या आत्महत्या से जुड़े विचारों से जूझ रहे लोगों को रोकने या उनकी मदद करने के लिए Meta के टूल और रिसोर्स के बारे में जानें.
एजुकेटर्स
डिजिटल दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए ज़रूरी स्किल्स और जानकारी पाने में स्टूडेंट की मदद करने का तरीका जानें.
कानून लागू करने वाली संस्था
Meta ऑनलाइन और असल ज़िंदगी, दोनों में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी प्राइवेसी सुरक्षा, कानून लागू करने वाली संस्था से जुड़ी गाइडलाइन और अन्य सपोर्ट संबंधी रिसोर्स के बारे में पढ़ें.
पत्रकार, समाजसेवी और सार्वजनिक हस्तियाँ
इस बारे में जानें कि Meta पत्रकारों, मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाने वाले लोगों और सार्वजनिक हस्तियों के लिए सुरक्षित अनुभव देने में किस तरह अपना योगदान देता है.

युवाओं की सुरक्षा

इस बारे में जानना कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का सुरक्षित तरीके से उपयोग कैसे करें, अपना मानसिक स्वास्थ्य और अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. शुरुआत करने के लिए यहाँ सुरक्षा से जुड़े सुझाव और रिसोर्स दिए गए हैं.

ओवरव्यू

माता-पिता और शिक्षक आपको बता सकते हैं कि आपको कौन-से ऐप या साइट का उपयोग करना चाहिए, लेकिन अपने ऑनलाइन अनुभव की ज़िम्मेदारी आखिरकार आपकी ही होती है. ऐसी सलाह और टूल्स ढूँढें, जिनकी मदद से आप अपने समय का सही तरीके से उपयोग कर सकते हैं. साथ ही, ऐसे कनेक्शन को प्राथमिकता दें, जिनसे बात करके आपको अच्छा लगता है, जिनसे आप ज़रूरत पड़ने पर सपोर्ट ले सकते हैं और दूसरे लोगों की मदद कर सकते हैं.


धमकी से निपटने का तरीका जानें.

धमकाना हिंसक और डराने वाला हो सकता है. ऐसी चीज़ों से सामना होने पर, इनसे निपटने के लिए रिसोर्स का होना मददगार हो सकता है. चाहे आपके सामने किसी को डराया धमकाया जा रहा हो, आपको लगता है कि आपको टार्गेट किया गया है या आपको धमकी देने के लिए दोषी ठहराया गया है, इन सभी परिस्थितियों को संभालने का तरीका जानें.

आपकी परमिशन के बिना शेयर की गई निजी पलों की फ़ोटो से जुड़ी स्थिति को संभालने का तरीका जानें.

सहमति के बिना निजी पलों की फ़ोटो शेयर करना या शेयर करने की धमकी देना Meta पॉलिसी के खिलाफ़ है. इस बारे में जानें कि फ़ोटो को हटाने के लिए आप कौन-से कदम उठा सकते हैं, उन्हें कैसे शेयर या फिर से शेयर किए जाने से रोक सकते हैं और कैसे मदद पा सकते हैं.

ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) में निजी पलों की फ़ोटो उजागर करने की धमकी देकर आपको कुछ ऐसा करने को मजबूर किया जाता है, जिसे आप नहीं करना चाहते हैं.

Thornके साथ पार्टनरशिप करके डेवलप किया गया 'ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) रोकें' हब, ब्लैकमेल (सेक्सटॉर्शन) का शिकार हो रहे लोगों को रिसोर्स उपलब्ध कराता है.

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला कंटेंट रोकें.

आत्महत्या के लिए उकसाना खतरनाक होता है और यह हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करता है. अगर आप किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पोस्ट करते या उसमें शामिल होते हुए देखते हैं, तो आप ऐप में सीधे इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं. अगर किसी दोस्त ने इसे पोस्ट किया है, तो किसी ऐसे भरोसेमंद वयस्क से संपर्क करें या इस बारे में बताएँ, जो उनकी मदद कर सकता हो.

अपनी प्राइवेसी को समझें.

हम चाहते हैं कि आप ऑनलाइन प्राइवेसी को समझें. साथ ही, यह जानें कि आपको सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए कौन-सी सेटिंग और टूल्स उपलब्ध हैं. जानें कि आप जो शेयर करते हैं उसे कौन देख सकता है, यह भी जानें कि टीनएजर बच्चों के लिए विज्ञापन कैसे अलग होते हैं. इसके अलावा, हमारी प्राइवेसी पॉलिसी के उन मुख्य बिंदुओं के बारे में जानें, जिनका उपयोग आपके माता-पिता या गार्जियन आपकी ऑनलाइन सुरक्षा को सपोर्ट करने के लिए कर सकते हैं.

कुछ गड़बड़ी हुई
हमें यह वीडियो प्ले करते समय समस्या हो रही है.

सकारात्मक बदलाव लाएँ.

आप जो भी पोस्ट और शेयर करते हैं और जिस कंटेंट को ऑनलाइन समर्थन देते हैं, उसमें सकारात्मक बदलाव शुरू करने या उसे आगे जारी रखने की क्षमता होती है. डिजिटल बनें की पहल को अच्छे उद्देश्यों के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने और उसे बनाने से जुड़ी डिजिटल क्षमताएँ विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. आपको यहाँ सुरक्षित रहने, लचीलापन विकसित करने, मददगार कम्युनिटी खोजने और उनका नेतृत्व करने से संबंधित सुझाव मिलेंगे. इसके अलावा, अपने व अपनी कम्युनिटी के लिए नए अवसर बनाने के भी सुझाव आपको यहाँ मिलेंगे.

संबंधित रिसोर्स

Meta का लोगो, होमपेज का लिंक

हमें फ़ॉलो करें

facebook का आइकन
Instagram का आइकन
YouTube का आइकन
Twitter का आइकन
LinkedIn का आइकन