पेश है Chrome में Gemini
एआई असिस्टेंस, अब सीधे आपके ब्राउज़र में.
जहाँ आप, वहाँ इंटेलिजेंस.
खुले हुए टैब के कॉन्टेक्स्ट के हिसाब से ख़ास जानकारी पाएँ, कॉन्सेप्ट आसानी से समझें, और सवालों के जवाब पाएँ.
फटाफट पाएँ काम की जानकारी
क्या आपको फटाफट काम-काम की बातें जाननी हैं? Gemini, किसी लेख, वेबपेज या थ्रेड के कॉन्टेंट का सारांश सीधे ब्राउज़र में ही बता देता है, ताकि आप ख़ास-ख़ास बातें तुरंत जान पाएँ.
क्या करें, क्या न करें की उलझन को करें दूर
ब्राउज़र में खुले हुए ढेरों टैब की ख़ास-ख़ास जानकारी पाएँ. Gemini से अलग-अलग आइटम की ज़रूरी जानकारी, फ़ायदे, और नुक़सान को व्यवस्थित तरीक़े से बताने के लिए कहें, ताकि आप आसानी से तुलना करके मनमुताबिक़ आइटम चुन सकें
अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन पर आसानी से ज़्यादा से ज़्यादा काम करें
Gemini, Google के अलग-अलग ऐप्लिकेशन के साथ कनेक्ट कर सकता है, ताकि यह रोज़मर्रा के कामों को आसानी से करने में आपकी मदद कर सके. यह आपके इनबॉक्स को देखकर फ़्लाइट का समय बता सकता है, Google फ़्लाइट से जानकारी दे सकता है, और आपके दोस्तों को कोई अपडेट देने के लिए ईमेल ड्राफ़्ट कर सकता है. इन कामों के लिए, टैब स्विच करने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
ऑटो ब्राउज़िंग की सुविधा से अपने टास्क ऑटोमेट करें
चाहे अपॉइंटमेंट बुक करना हो या पार्टी का प्लान बनाना हो, Gemini को बस यह बताएँ कि आपको क्या चाहिए और बाक़ी का काम इस पर छोड़ दें. यह आपके कामों को अपने-आप करेगा और इस दौरान ऑटोमेशन पर आपका पूरा कंट्रोल भी रहेगा.
इसे अभी आज़माएँ: फ़िलहाल, यह सुविधा अमेरिका में Google AI Pro और Ultra के सदस्यों के लिए, झलक के तौर पर उपलब्ध है.
देखें कि किसी आइटम के साथ और क्या-क्या लिया जा सकता है
Gemini यह समझता है कि आपने जो आइटम देखा है उसके साथ क्या मैच करेगा. एक ही पेज पर, उस आइटम के साथ मैच होने वाले अन्य आइटम के सुझाव पाएँ.
See your curiosity in a whole new light
Gemini, आपकी पसंद को अच्छी तरह समझकर, ख़ास आपके हिसाब से ऐक्टिविटी और हॉबी के सुझाव देता है. इससे आपको अपने अंदर छिपे हुए ऐसे जुनून के बारे में पता चलता है जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे.
फ़िलहाल यह सुविधा, अमेरिका में ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए रोल आउट की जा रही है
अपने सवालों या आइडिया के बारे में बोलकर करें बातचीत
क्या आपको किसी आइडिया पर बातचीत करनी है, अपनी सोच को नई दिशा देनी है या किसी विषय के बारे में गहराई से जानना है? Gemini से अपने अंदाज़ में Live बातचीत करें और वह बोलकर ही आपके सवालों के जवाब दे देगा. ये सारी सुविधाएँ Chrome में पाएँ.
अपने फ़ोन पर मदद पाएँ
Gemini, कंप्यूटर की तरह मोबाइल पर भी आपकी मदद के लिए उपलब्ध है. अगर कुछ पढ़ते समय मन में कोई सवाल आए, तो इससे जवाब पाएँ. यह Android के साथ काम करने वाले सभी डिवाइसों की स्क्रीन पर मौजूद कॉन्टेंट देखकर जवाब दे सकता है. इसमें Chrome ब्राउज़र पर दिखने वाला कॉन्टेंट भी शामिल है. iOS पर, हमने Gemini को सीधे Chrome ऐप्लिकेशन में इंटिग्रेट किया है.
आपका वेब, आपका कंट्रोल
Chrome में Gemini, आपके लिए और आपकी शर्तों पर ही काम करता है. यह आपके कहने पर ही मदद करता है, यानी पूरा कंट्रोल आपके पास रहता है.
चले आपके हिसाब से
Chrome में Gemini, सिर्फ़ तब चालू होता है, जब Gemini के आइकॉन पर क्लिक किया जाए या इसे चालू करने के लिए आपके सेट किए गए कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जाए. यह आपकी शर्तों के हिसाब से काम करता है और मदद करने लिए तभी हाज़िर होता है जब कहा जाए.
पाएँ मदद अपने हिसाब से
Chrome में Gemini से अपनी ज़रूरत के मुताबिक़ मदद पाएँ. नैचुरल तरीक़े से बोलकर या टाइप करके सवाल पूछें. इसके बाद, Gemini, वेबपेज पर मौजूद कॉन्टेंट का इस्तेमाल करेगा और उसे आसानी से समझने या मुश्किल टास्क पूरे करने में आपकी मदद करेगा.
गतिविधि का डेटा मैनेज करें आसानी से
Gemini Apps में की गई गतिविधि का डेटा सेव करने की सेटिंग में जाकर, अपनी गतिविधि को कभी भी मैनेज, मिटाया, और बंद किया जा सकता है.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Chrome में Gemini की सुविधा से, ब्राउज़र पर एआई से मदद पाएँ. इससे आपको मौजूदा पेज की ख़ास-ख़ास बातें जानने, कॉन्सेप्ट आसानी से समझने, सवालों के जवाब पाने जैसे काम आसानी से करने में मदद मिलेगी. Chrome में Gemini, आपको सबसे ज़्यादा काम के जवाब देने के लिए खुले हुए टैब का कॉन्टेंट इस्तेमाल करता है.
Chrome में Gemini, डेस्कटॉप पर Chrome ब्राउज़र में मिलने वाली एक सुविधा है. यह सुविधा इससे अलग है- किसी भी ब्राउज़र में gemini.google.com पर जाकर Gemini का इस्तेमाल करना या Chrome के पता बार में @gemini टाइप करके, Gemini के वेब ऐप्लिकेशन के साथ चैट करना. Gemini के वेब ऐप्लिकेशन को दूसरे ब्राउज़र (या Chrome के नॉर्मल पेज) में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालाँकि, ऐसा करने पर वे सुविधाएँ नहीं मिलेंगी जो Chrome में Gemini के साथ मिलती हैं. जैसे, पेज का कॉन्टेंट शेयर करने या लाइव मोड इस्तेमाल करने की सुविधा.
Chrome में Gemini को ऐक्सेस करने के ये तरीक़े हैं: Chrome टूलबार में मौजूद Gemini के आइकॉन पर क्लिक करके या Windows, MacOS, और Chromebook Plus पर सेट किए गए कीबोर्ड शॉर्टकट के ज़रिए.
Android पर Chrome और अन्य ऐप्लिकेशन इस्तेमाल करते समय, पावर बटन को दबाकर रखने से भी Gemini चालू हो सकता है. जल्द ही, iOS पर Chrome में Gemini को, Chrome ऐप्लिकेशन में इंटिग्रेट किया जाएगा. इसे Chrome के खोज बार से ऐक्सेस किया जा सकेगा.
Chrome में Gemini की सुविधा, अमेरिका में MacOS, Windows, और Chromebook Plus के उन सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं और जिनके Chrome की भाषा अंग्रेज़ी पर सेट है. हम ऐसे ही उपयोगकर्ताओं के लिए भारत, न्यूज़ीलैंड, और कनाडा में भी यह सुविधा उपलब्ध कराना शुरू कर रहे हैं.
iOS पर Chrome में Gemini की सुविधा, अमेरिका में रहने वाले उन iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो ज़रूरी शर्तें पूरी करते हैं और जिनके Chrome की भाषा अंग्रेज़ी पर सेट है.
जवाबों की जाँच कर लें. सेटअप करना ज़रूरी है. ज़रूरी नहीं कि यह सुविधा हर जगह और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध हो. 18+