BBC News, हिंदी - होम पेज
प्रमुख समाचार
वेनेज़ुएला भूकंप: मलबे में फँसे लोगों की तलाश के बीच जब छा गई दर्दनाक ख़ामोशी
वेनेजुएला में आए दो ताक़तवर भूकंपों के बाद इमारतों के मलबों के बीच जिंदगी को ढूंढते बचाव कर्मी और स्थानीय लोग वहां पर जीवन के संकेतों को ध्यान से सुन रहे हैं.
लाइव, ईरान-अमेरिका के बीच चल रही बातचीत को लेकर अब क्या जानकारी सामने आई
ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता बुधवार को क़तर की राजधानी दोहा में चल रही है.
बीजिंग में 109 मंज़िला इमारत से टकराए विमान पर चीन क्यों है चुप, आख़िर हुआ क्या था?
शुक्रवार को एक विमान बीजिंग की सबसे ऊंची इमारतों में से एक से टकरा गया. इस घटना को लेकर चीन ने काफी गोपनीयता बरती है.
अमेरिका-ईरान संघर्ष में क्या बड़ी हार अरब देशों की हुई है?
अमेरिका और ईरान के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर होने से मध्य-पूर्व मेंसैन्य तनाव कुछ समय के लिए घट गया है. अब एक ज़रूरी सवाल ये उठ रहा है कि इस लड़ाई में सबसे ज़्यादा नुक़सान किसे हुआ?
तीन राज्यों के बीहड़ों में कैसे ख़ौफ़ बना चंबल का कुख्यात डकैत जगन गुर्जर, जिसकी अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई हत्या
चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई. इस घटना ने फिर उस डकैत की कहानी को चर्चा में ला दिया है, जिसका तीन राज्यों के बीहड़ों में दशकों तक ख़ौफ़ रहा.
वैभव सूर्यवंशी के बारे में श्रेयस अय्यर ने जो कहा उसे सुनकर फ़ैंस बोले, 'इतना घमंड ठीक नहीं कप्तान साहब'
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ बुधवार को होने वाले टी-20 मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में वैभव सूर्यवंशी के बारे में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो कहा उसे लेकर उनकी काफ़ी आलोचना हो रही है.
पाकिस्तान ने एक साथ अमेरिका और ईरान दोनों को साध लिया लेकिन भारत ऐसा क्यों नहीं कर पाया?
पाकिस्तान की अहमियत इतनी क्यों है कि ईरान भी साथ चाहता है और अमेरिका भी. जबकि अमेरिका और ईरान में दुश्मनी है. दूसरी तरफ़ भारत इसराइल के प्रति दोस्ताना रवैया दिखाकर भी ट्रंप का उतना सपोर्ट हासिल नहीं कर पाया.
मुग़ल काल के बारे में 16वीं सदी के इन दस्तावेज़ों से क्या पता चलता है?
इतिहासकार मुनिस डी फ़ारूक़ी ने मुग़ल दौर के हज़ारों दस्तावेज़ों और रिकॉर्ड की स्टडी की है. उनके मुताबिक़, इन दस्तावेज़ों में बड़े पैमाने पर धार्मिक धर्मांतरण के बहुत कम उल्लेख मिलते हैं. साथ ही, ये रिकॉर्ड औरंगज़ेब, उनके दरबार और शाही परिवार की भूमिका की एक नई तस्वीर पेश करते हैं.
क्या भविष्य में हम तय कर पाएंगे कि हमारे बच्चे कैसे दिखें और उनमें क्या-क्या गुण हों?
वैज्ञानिकों का कहना है कि हम अभी भी विकसित हो रहे हैं. लेकिन जीन एडिटिंग जैसी नई तकनीकों के साथ आगे चलकर हमारा रूप अप्रत्याशित तरीके से बदल सकता है.
बीबीसी विशेष
पाकिस्तान बोला- 'भारत से टकराव नहीं चाहते, पर पानी रोकना होगा युद्ध जैसी कार्रवाई'
इस्लामाबाद में मंगलवार को सिंधु जल संधि पर एक इंटरनेशनल सेमिनार को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक़ डार ने कहा कि भारत का सिंधु जल संधि को एकतरफ़ा सस्पेंड करना “सही नहीं है और इंटरनेशनल लॉ में इसका कोई आधार नहीं है.”
जनरल धीरज सेठ बने भारत के नए आर्मी चीफ़, रेगिस्तान से कश्मीर तक निभा चुके हैं अहम भूमिका
धीरज सेठ आर्मी चीफ़ बनने से पहले अप्रैल 2026 में वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टाफ़ नियुक्त हुए थे. इसके साथ ही वो दक्षिणी कमान के जनरल ऑफ़िसर कमांडिंग इन चीफ़ की ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं.
अकाल तख़्त क्या है और पंजाब के सिख विधायकों को क्यों होना पड़ा पेश?
पंजाब के सिख विधायक और मंत्री सोमवार को अकाल तख़्त के सामने पेश हुए. इसके बाद अकाल तख़्त एक बार फिर चर्चा में है.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामला: जून महीने की शुरुआत से आख़िर तक क्या-क्या हुआ?
अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित धांधली के मामले ने मौसमी गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा काफ़ी बढ़ा दिया था. जून के महीने की शुरुआत से लेकर आख़िर तक इसी मामले से जुड़ी ख़बरों ने सुर्ख़ियां बटोरीं.
भरत तिवारी कौन थे जिनके 'एनकाउंटर' पर उठ रहे हैं सवाल, अब तक क्या-क्या हुआ?
भरत तिवारी की सामाजिक पहचान और फ़ेसबुक फॉलोइंग उन्हें ऐसे युवा के रूप में दिखाती है जो स्थानीय मुद्दे उठा रहे थे.
आयुर्वेद और होम्योपैथी पर सवाल उठाने वाले 'लिवर डॉक्टर' कौन हैं?
एक्स पर 'लिवर डॉक्टर' के नाम से चर्चित केरल के डॉ. एबी फ़िलिप्स का आख़िर कैसा व्यक्तित्व है. भारतीय पारंपारिक चिकित्सा प्रणालियों को लेकर उनकी आलोचना के पीछे की सोच क्या है? इसे समझने के लिए बीबीसी के संवाददाता ने उनके क्लिनिक पर दो दिन बिताए.
लाइव टीवी देखने के लिए क्लिक करें
बीबीसी हिन्दी पर देखें देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें और विश्लेषण
चर्चित रिपोर्टें
महाराष्ट्र: तीन साल की बच्ची के रेप और हत्या के अभियुक्त को कोर्ट ने 50 दिन में सुनवाई पूरी करके सुनाई फांसी की सज़ा
एक मई 2026 को पुणे ज़िले के पास एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. उसका शव पास के एक खलिहान में मिला था. इस घटना के बाद पूरे इलाक़े में भारी आक्रोश फैल गया था.
मुहर्रम जुलूस में ज़हरीले कैप्सूल बांटने की साज़िश को दो महिलाओं ने कैसे रोका?
मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान चूहे मारने के ज़हर भरे कैप्सूल बाँटने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक़ दो जागरूक महिला वॉलिंटियर्स की सूझबूझ से इस घटना को रोका जा सका. इन दोनों महिलाओं ने बीबीसी से बात करके घटना के बारे में बात की.
टेलीग्राफ़ के पूर्व संपादक बोले, 'ये बेहद अपमानजनक', वोटर लिस्ट से नाम हटने के बाद उनका पासपोर्ट वेरिफ़िकेशन भी लटका
आर राजगोपाल ने बीबीसी से कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि मेरी नागरिकता को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी गई है. मुझे आधा नागरिक जैसा महसूस होता है.' वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद राजगोपाल का पासपोर्ट भी फ़िलहाल अमान्य हो गया है.
वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल 2026: चार बार की चैंपियन जर्मनी बाहर, पराग्वे ने हराकर आख़िरी 16 में बनाई जगह
इस बार की हार जर्मनी के लिए एक और बड़ा झटका मानी जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत में फ़ीफ़ा विश्व रैंकिंग में पराग्वे 41वें स्थान पर था. वह जर्मनी से 31 स्थान नीचे था.
'मैं नाक छू रही थी कि वो सांस ले रहा है या नहीं': वेनेज़ुएला में मलबे से नवजात के साथ बचाई गई माँ
वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद मलबे में फंसी डायना पाटिनो ने बीबीसी को बताया कि कैसे उनके 18 दिन के बेटे ने उन्हें ज़िंदा रहने की उम्मीद दी.
शराब पिलाकर आठ लोगों के मर्डर का आरोप, वजह अंधविश्वास या कुछ और?
गांव के लोगों का आरोप है कि अंधविश्वास के कारण अभियुक्त ने इन हत्याओं को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है.
बीबीसी हिंदी अब व्हाट्सऐप चैनल पर
मल्टीमीडिया
वीडियो, ममता बनर्जी क्या पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बचा पाएंगी? ग्राउंड रिपोर्ट, अवधि 18,07
तृणमूल कांग्रेस में चल रहे संकट से जुड़े सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश की बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव ने. देखिए उनकी ये ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट.
वीडियो, द लेंस: परीक्षाओं में गड़बड़ी का ज़िम्मेदार कौन?, अवधि 32,41
भारत में परीक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. सबसे बड़ा विवाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को लेकर हुआ, लेकिन सवाल सिर्फ़ नीट तक सीमित नहीं है.
वीडियो, लखनऊ आग हादसा: 15 लोगों की मौत, अपनों को खोने वालों ने बयां किया दर्द, अवधि 5,29
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 जून को अलीगंज की एक इमारत में आग लग गई थी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई.
वीडियो, बंधुआ मज़दूरी से छुड़ाए गए 12 लोग, सुनाई आपबीती, अवधि 5,44
मुज़फ़्फ़रनगर में एक फ़ैक्ट्री में बंधुआ मज़दूरी से छुड़ाए गए 12 लोगों ने बताया कि उनके साथ क्या हुआ था.
वीडियो, भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के बारे में उनके परिवार, गांव वालों ने क्या बताया?, अवधि 7,32
बिहार के भोजपुर ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के 26 साल के युवक भरत भूषण तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. बीबीसी हिन्दी की टीम ने भरत के परिवार और ग्रामीणों से बात की है. उन्होंने हमें क्या कुछ बताया, देखिए इस ग्राउंड रिपोर्ट में.
वीडियो, टीएमसी में जारी टूट और पार्टी के भविष्य के बारे में महुआ मोइत्रा ने क्या कहा?, अवधि 23,22
पार्टी की अंदरूनी कलह और भविष्य से जुड़े सवालों पर टीएमसी की सांसद और मुखर आवाज़ महुआ मोइत्रा क्या बोलीं?
बीबीसी दुनिया देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
देखिए सोमवार से शुक्रवार हर रात 10 बजे से BBC News Hindi के होम पेज पर.
पॉडकास्ट
NEET या CBSE के एक्ज़ाम सिस्टम पर क्यों उठे सवाल
परीक्षा प्रणाली पर संकट की वजह क्या है और समाधान की दिशा क्या है?
ईरान जंग: हथियार बनाने वालों से गैस प्रोड्यूसर तक, किसे हुआ फ़ायदा? - दुनिया जहान
सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा किसने कमाया और वो कहां गया? दुनिया जहान में इसका जवाब जानने की कोशिश.
दिनभर: पूरा दिन,पूरी ख़बर
देश दुनिया की बड़ी ख़बरें
दिनभर: पूरा दिन, पूरी ख़बर सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें
सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे बीबीसी हिंदी के YouTube चैनल पर

