कैननिकल यूआरएल उस पेज का यूआरएल होता है जिसे Google आपकी साइट पर मौजूद डुप्लीकेट पेजों में से सबसे ज़रूरी पेज मानता है. उदाहरण के लिए, अगर आपके पास एक ही पेज के दो यूआरएल हैं (जैसे, example.com?dress=1234 और example.com/dresses/1234), तो Google इनमें से किसी एक को कैननिकल यूआरएल के तौर पर चुनता है. इसी तरह, अगर आपके एक जैसे कई पेज हैं, तो Google उन्हें एक ग्रुप में डाल सकता है और उनमें से किसी एक को कैननिकल के तौर पर चुन सकता है. उदाहरण के लिए, जिन पेजों में बस इतना अंतर होता है कि वे किसी खास क्रम से लगाने या फ़िल्टर जोड़ने की वजह से थोड़े अलग दिखने लगते हैं, जैसे कि पेज को कीमत के हिसाब से एक क्रम में सेट करने पर या आइटम के किसी रंग का फ़िल्टर लगाने पर. Google, डुप्लीकेट पेजों के सेट में से सिर्फ़ कैननिकल यूआरएल को इंडेक्स कर सकता है.
डुप्लीकेट पेज, किसी कैननिकल यूआरएल के बजाय किसी दूसरे डोमेन पर भी हो सकता है. जैसे, example.com/mypage और example2.com/myduplicate.