[go: up one dir, main page]

स्टोर की रेटिंग के बारे में खास जानकारी

ध्यान दें: यह लेख उन कारोबारियों या कंपनियों के लिए है जिन्हें यह जानना है कि स्टोर की रेटिंग की सुविधा कैसे काम करती हैं. अगर आपको खरीदारी की समीक्षा Google पर जोड़नी है, तो खरीदारी की समीक्षाएं जोड़ें या मिटाएं सेक्शन पर जाएं. अगर आपको कुछ खास प्रॉडक्ट की समीक्षाएं दिखानी हैं, तो प्रॉडक्ट रेटिंग के बारे में ज़्यादा जानें.

स्टोर रेटिंग की मदद से, लोग ऐसे कारोबार खोज सकते हैं जो खरीदारी करने वालों को बेहतर अनुभव देते हैं. इन रेटिंग से, लोगों का भरोसा जीतने और खरीदारी के बारे में सोच-समझकर फ़ैसला लेने में मदद मिलती है. इसलिए, स्टोर रेटिंग से कारोबारियों या कंपनियों को विज्ञापनों और मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग की परफ़ॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. साथ ही, अपने लैंडिंग पेजों पर ज़्यादा संभावित खरीदारों को लाने में भी मदद मिलती है.

चाहे आपको विज्ञापनों को बेहतर बनाना हो या मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग को, स्टोर रेटिंग इस्तेमाल करने का तरीका एक जैसा ही रहेगा.

फ़ायदे

  • टेक्स्ट विज्ञापनों में स्टोर की रेटिंग दिखाने से, Search Network पर क्लिक मिलने की दर में औसतन दो प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिलती है1.
  • आपके पास परफ़ॉर्मेंस के फ़ायदों का आकलन करने का विकल्प होता है. इसके लिए, आपको अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट ट्रैक करनी होगी. इससे आपको यह पता चल पाएगा कि आपके कारोबार के लिए स्टोर की रेटिंग दिखाना, कितना फ़ायदेमंद साबित हो रहा है.

स्टोर की रेटिंग कहां और कैसे दिखती हैं

स्टोर की रेटिंग के ज़रिए, स्टोर पर आने वाले खरीदारों के अनुभव को विज्ञापनों और अनपेड फ़ॉर्मैट में दिखाने में मदद मिलती है. साथ ही, ये रेटिंग Search Network और YouTube पर मोबाइल और वेब, दोनों पर दिख सकती हैं. स्टोर की रेटिंग में ये शामिल हो सकती हैं:

  • 5 स्टार में से कोई रेटिंग
  • कारोबार को मिली समीक्षाओं की संख्या
  • आपको रेटिंग मिलने की वजह की जानकारी देने वाला क्वालीफ़ायर, जैसे कि डिलीवरी में लगने वाला औसत समय. हालांकि, क्वालीफ़ायर सिर्फ़ डेटा उपलब्ध होने पर दिखता है
  • हाल की समीक्षाएं पढ़ने के लिए लिंक

वे फ़ॉर्मैट जिनके लिए पेमेंट नहीं करना पड़ता

रिच नतीजे

जब लोग Google पर खरीदारी करते हैं, तब खोज के नतीजों के साथ किसी खास कारोबारी या कंपनी के स्टोर की रेटिंग दिख सकती हैं. इनमें स्टार रेटिंग और समीक्षाओं की संख्या दिखती है.

Google Ads में ज़्यादा बेहतर नतीजों (रिच रिज़ल्ट) में दिखने वाली सेलर रेटिंग की इमेज.

मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग

जब खरीदार Search Network या Shopping में मुफ़्त में दिखाई जाने वाली प्रॉडक्ट लिस्टिंग के साथ इंटरैक्ट करते हैं, तब स्टोर की रेटिंग, कारोबारी या कंपनी के नाम के बगल में एक रेटिंग दिखाती हैं. इससे खरीदारों का उन कारोबारों पर भरोसा बढ़ता है जिनसे वे प्रॉडक्ट खरीदना चाहते हैं.

Google Ads में प्रॉडक्ट सेलर रेटिंग के पहले आधे हिस्से की इमेज.Google Ads में प्रॉडक्ट सेलर रेटिंग के दूसरे आधे हिस्से की इमेज.


विज्ञापन

स्टोर की रेटिंग, आपके विज्ञापनों के बगल में रेटिंग और क्वालीफ़ायर दिखाती हैं. इससे लोगों को यह पता चलता है कि विज्ञापन देने वाले किन लोगों या कंपनियों को अच्छी सेवा मुहैया कराने के लिए सबसे ज़्यादा रेटिंग मिली है. विज्ञापनों में स्टोर की रेटिंग दिखाने के लिए, 3.5 या इससे ज़्यादा रेटिंग की ज़रूरत होती है. यहां कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं जिनसे पता चलता है कि विज्ञापनों में आपकी रेटिंग कैसे दिख सकती हैं:

Google Ads में स्टोर की रेटिंग की परफ़ॉर्मेंस रिपोर्ट कैसे देखें

मान लें कि आपको यह देखना है कि स्टोर की रेटिंग के साथ दिखने वाले आपके विज्ञापन कैसा परफ़ॉर्म कर रहे हैं. जैसे, विज्ञापनों में स्टोर की रेटिंग दिखने पर, क्लिक या इंप्रेशन की संख्या क्या रही. इसके लिए, आपको खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट रिपोर्ट की मदद से, परफ़ॉर्मेंस डेटा की समीक्षा की जा सकती है.

Google Ads के “ऐसेट” सेक्शन में जाकर, खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट को ऐक्सेस किया जा सकता है.

  1. Google Ads खाते में, कैंपेन आइकॉन कैंपेन आइकॉन पर क्लिक करें.
  2. सेक्शन मेन्यू में, ऐसेट ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें.
  3. ऐसेट पर क्लिक करें.
  4. फ़िल्टर जोड़ें पर क्लिक करें. इसके बाद, “सोर्स” के हिसाब से फ़िल्टर करें (खोज बॉक्स में “सोर्स” टाइप करें).
  5. “अपने-आप जनरेट हुई” के बगल में मौजूद बॉक्स को चुनें. इसके बाद, लागू करें पर क्लिक करें.
    1. लोकेशन ऐसेट, सेलर रेटिंग, और ऐप्लिकेशन ऐसेट के लिए, टेबल की दाईं ओर मौजूद तीन बिंदु वाले मेन्यू से खाता-लेवल की, अपने-आप तैयार होने वाली ऐसेट को चुनें.

स्टोर की रेटिंग दिखाने की सुविधा कैसे इस्तेमाल करें

चाहे आपको विज्ञापनों को बेहतर बनाना हो या मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग को, स्टोर की रेटिंग इस्तेमाल करने का तरीका एक जैसा ही रहेगा.

Google, कारोबार की समीक्षाओं को एग्रीगेट करने वाली भरोसेमंद वेबसाइटों से स्टोर की रेटिंग इकट्ठा करता है. साथ ही, Google पर सबमिट की गई समीक्षाओं का भी इस्तेमाल करता है. इन रेटिंग से खास तौर पर यह पता चलता है कि अलग-अलग देशों में, लोगों का आपके कारोबार से खरीदारी करने के बाद का अनुभव कुल मिलाकर कैसा रहा.

जब किसी देश में आपको स्टोर की रेटिंग मिलती है, तो वह डिफ़ॉल्ट रूप से आपके विज्ञापनों और लिस्टिंग पर दिखती है.

अगर आपके स्टोर के लिए कोई समीक्षा नहीं की गई है या उसे कोई रेटिंग नहीं मिली है, तो इनमें से कोई भी सेवा इस्तेमाल की जा सकती है:

सेवा जानकारी
Google Customer Reviews

यह एक मुफ़्त प्रोग्राम है जो कारोबारियों की ओर से, खरीदारी के बाद की गई समीक्षाएं इकट्ठा करता है. इसे Google Merchant Center में मैनेज किया जाता है.

शामिल होने की गाइड का इस्तेमाल करके, Google Customer Reviews प्रोग्राम में साइन अप करने का तरीका जानें.

समीक्षा करने वाले पार्टनर Google, यहां दी गई लिस्ट में शामिल समीक्षा करने वाले पार्टनरों के साथ काम करता है. अगर कारोबारियों या कंपनियों को Google पर अपनी रेटिंग दिखानी हैं, तो वे इन पार्टनरों में से किसी एक या एक से ज़्यादा के साथ काम कर सकती हैं. उस पार्टनर से संपर्क करें जिसके साथ आपको सीधे तौर पर काम करना है.
Google और/या आकलन करने वाले अन्य पार्टनरों से आकलन

इन प्रोग्राम के तहत, ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर सामान बेचने वाले खुदरा दुकानदारों से मिलने वाले खरीदारी के अनुभव की क्वालिटी का आकलन और विश्लेषण किया जाता है.

Google, चुनिंदा कारोबारियों और उनसे मिलने वाले खरीदारी अनुभव के डेटा को इकट्ठा करता है. इस डेटा को Google Search और Google की रिसर्च से इकट्ठा किया जाता है. Google आपके डेटा को बेहतर तरीके से इकट्ठा कर सके, इसके लिए Google Merchant Center में साइन अप करें.


रेटिंग कैसे मिलती हैं

Google, स्टोर की मौजूदा रेटिंग में बदलाव नहीं करता. Google पर लगातार सही रेटिंग दिखाने के लिए, हम रेटिंग की जांच करते हैं. हम उन रेटिंग को हटा देते हैं जो Google के हिसाब से भरोसेमंद नहीं हैं या सवालों के घेरे में हैं. उदाहरण के लिए, सिस्टम का गलत इस्तेमाल और स्पैम करके मिली रेटिंग भरोसेमंद नहीं मानी जातीं या वे समीक्षाएं सवालों के घेरे में होती हैं जिनमें यह नहीं बताया जाता कि कोई लेन-देन हुआ है. Google कई सोर्स के आधार पर स्टोर की रेटिंग तय करता है. इनमें ये शामिल हैं:

  • Google Customer Reviews: यह एक मुफ़्त प्रोग्राम है जो कारोबारियों की ओर से, खरीदारी के बाद की गई समीक्षाएं इकट्ठा करता है. इन्हें Google Merchant Center में मैनेज किया जाता है.
  • आपके स्टोर डोमेन को मिली खरीदारी से जुड़ी समीक्षाएं, जिनमें खरीदारी के बाद की गई टिप्पणियां शामिल होती हैं. ये टिप्पणियां, Google Search का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं के साथ-साथ समीक्षा करने वाले अलग-अलग पार्टनर की वेबसाइट के उपयोगकर्ता करते हैं, जिनकी जानकारी इस लेख में दी गई है.
  • Google के शॉपिंग रिसर्च से इकट्ठा की गई परफ़ॉर्मेंस मेट्रिक.

समीक्षा करने वाले पार्टनर

हम समीक्षा करने वाली इन स्वतंत्र वेबसाइटों की राय/सुझाव/शिकायत का भी इस्तेमाल करते हैं:

क्या आपका काम व्यापारियों की ओर से सेलर रेटिंग इकट्ठा करना है?
  • अगर आप पहले से ही सेलर रेटिंग वाले Google के पार्टनर हैं और आपको मदद चाहिए, तो हमसे संपर्क करें.
  • अगर आप एक समीक्षा एग्रीगेटर हैं और आपको सेलर रेटिंग के साथ Google के पार्टनर बनना है, तो इससे जुड़ी ज़रूरी शर्तों के बारे में जानकारी पाने के लिए, हमारी ज़रूरी शर्तें वाला लेख पढ़ें और हमारा दिलचस्पी दिखाने वाला फ़ॉर्म भरें.
    • ध्यान दें: आम तौर पर, हर साल सिर्फ़ एक या दो नए पार्टनर जोड़े जाते हैं.

स्टोर की रेटिंग का हिसाब कैसे लगाया जाता है

हम स्टोर की रेटिंग का हिसाब लगाने के लिए, कई सोर्स से मिले डेटा का इस्तेमाल करते हैं. इनमें Google Customer Reviews और तीसरे पक्ष के एग्रीगेटर शामिल हैं. अलग-अलग सोर्स को अलग-अलग वेट असाइन करने और स्टोर की रेटिंग का हिसाब लगाने के लिए, इंटरनल लॉजिक का इस्तेमाल किया जाता है.


कैसे पता लगाएं कि आपके पास स्टोर की रेटिंग है या नहीं

आपको स्टोर की कोई रेटिंग मिली है या नहीं, यह जानने के लिए नीचे दिए गए यूआरएल में, "{your website}" की जगह अपने होम पेज का यूआरएल डालें:

https://www.google.com/storepages?q={your website}

या

https://www.google.com/storepages?q={your website}&c={optional country}

अगर आपकी साइट, स्टोरी की रेटिंग के लिए तय किए गए थ्रेशोल्ड को पूरा करती है, तो आपको अपने स्टोर और उसकी रेटिंग की जानकारी दिखेगी.

अगर आपकी वेबसाइट का डोमेन हर देश के हिसाब से अलग-अलग है, तो ऊपर दिया गया तरीका हर देश के लिए दोहराएं. अगर आपकी साइट के लिए सभी देशों में एक ही डोमेन का इस्तेमाल किया जाता है और उसकी कई देशों में समीक्षाएं की गई हैं, तो ऊपर दिया गया यूआरएल, हर देश के लिए अलग-अलग पेज दिखाएगा. किसी दूसरे देश का पेज देखने के लिए, ब्राउज़र के यूआरएल में जाकर देश के कोड में बदलाव किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर यूआरएल में “c=AU” है, तो अमेरिका की रेटिंग देखने के लिए, इसे “c=US” पर अपडेट करें.

ध्यान दें: अगर हमारे पास आपके स्टोर की जानकारी नहीं है या वह स्टोर की रेटिंग के लिए तय किए गए थ्रेशोल्ड को पूरा नहीं करता है, तो हो सकता है कि आपके होम पेज के लिए स्टोर रेटिंग पेज लोड न हो पाए. इसके अलावा, अमान्य यूआरएल या गलत होम पेज डालने पर भी स्टोर रेटिंग वाला पेज लोड नहीं होगा. आपके डोमेन से स्टोर रेटिंग के जुड़े होने के बावजूद, हो सकता है कि विज्ञापनों पर आपकी स्टोर रेटिंग न दिखे. इसकी वजह यह है कि विज्ञापनों पर मिलने वाली स्टोर रेटिंग, नीलामी से जुड़े पहलुओं के साथ-साथ कुछ अन्य फ़ैक्टर पर निर्भर करती है.

स्टोर की रेटिंग से जुड़ी समस्या ठीक करना

नीचे ऐसी कुछ आम समस्याओं के बारे में बताया गया है जो आपको स्टोर की रेटिंग में दिख सकती हैं.

गलत रेटिंग

अगर आपको ऐसी रेटिंग मिली हैं जो आपके हिसाब से गलत हैं, तो इस समस्या को हल करने के लिए, समीक्षा होस्ट करने वाली साइट से संपर्क करें. Merchant Center के ज़रिए हर एक सेलर की समीक्षा का जवाब नहीं दिया जा सकता. स्टोर की समीक्षा का जवाब देने के लिए, स्टोर की रेटिंग दिखाने वाली वेबसाइट पर जाएं. फ़िलहाल, हम स्टोर की समीक्षाओं पर कारोबारियों या कंपनियों के दिए गए जवाब नहीं दिखाते.

अगर आपको लगता है कि आपके प्रॉडक्ट के साथ किसी दूसरे स्टोर की स्टोर रेटिंग दिख रही हैं, तो पक्का करें कि आपके Merchant Center खाते में मौजूद स्टोर का नाम और रजिस्टर किया गया डोमेन, तीसरे पक्ष की स्टोर की रेटिंग, वेबसाइट पर मौजूद दूसरे स्टोर से अलग हो. अगर यह जानकारी मैच हो रही है और इसमें बदलाव नहीं हो पा रहा है, तो इसे ठीक करने के लिए कृपया हमसे संपर्क करें.

ध्यान दें: स्टोर की रेटिंग के स्कोर वाले बैज को कैलकुलेट करने के मानकों और शर्तों को अपडेट किया जा सकता है. इससे डेटा की क्वालिटी को बेहतर और सटीक बेहतर बनाया जा सकता है. इससे आपके स्टोर की रेटिंग के स्कोर में बदलाव हो सकता है. अपने स्टोर की रेटिंग के बारे में नई जानकारी पाने के लिए, अपने Merchant Center खाते में “स्टोर की क्वालिटी” पेज पर जाएं.

मेरे स्टोर की रेटिंग नहीं दिख रही हैं

समीक्षाएं रीयल टाइम में नहीं जोड़ी जातीं. इसलिए, नई समीक्षा मिलने और उसे आपकी रेटिंग में जुड़ने में समय लग सकता है. किसी स्टोर की रेटिंग दिखाने वाली वेबसाइट से कोई समीक्षा हटाने पर भी यही होता है.

अगर समीक्षाएं नहीं दिख रही हैं:

  • मुफ़्त में दिखाई जाने वाली लिस्टिंग और शॉपिंग विज्ञापनों के लिए, पक्का करें कि समीक्षाओं में मौजूद स्टोर का नाम और डोमेन, Google Merchant Center खाते में सबमिट किए गए स्टोर के नाम और रजिस्टर किए गए डोमेन से मेल खाता हो. आपके पास Merchant Center में, अपने स्टोर का नाम और वेबसाइट का यूआरएल अपडेट करने का विकल्प होता है. खाता सेट अप करने के तरीके के बारे में ज़्यादा जानें.
  • टेक्स्ट विज्ञापनों के लिए, विज्ञापन का दिखने वाला यूआरएल डोमेन, हमारे उस डोमेन से मेल खाना चाहिए जिसके लिए हमें रेटिंग मिली हैं.

किसी देश में अपनी रेटिंग दिखाने के लिए यह ज़रूरी है कि वहां आपके कारोबार को पिछले पांच सालों में काफ़ी यूनीक समीक्षाएं मिली हों. इससे हमें स्टोर की रेटिंग के स्कोर का पुख्ता आकलन करने में मदद मिलती है. समीक्षाओं की ज़रूरी संख्या, अलग-अलग कारोबारी या कंपनी के लिए अलग-अलग हो सकती है. हालांकि, ज़्यादातर कारोबारियों या कंपनियों को रेटिंग तब मिलती है, जब उनके पास स्कोर जनरेट करने के लिए ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली समीक्षाएं हों. ज़रूरी शर्तें पूरी करने वाली समीक्षाएं, खरीदारी के बाद की गई समीक्षाएं होती हैं. कभी-कभी समीक्षा करने वाले पार्टनर की वेबसाइटें, इन्हें “पुष्टि हो चुकी है” या “खरीदारी के बाद की गई” के तौर पर दिखाती हैं.

इसके अलावा, विज्ञापनों में स्टोर की रेटिंग दिखाने के लिए ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • औसतन 3.5 या इससे ज़्यादा की स्टार रेटिंग.
  • विज्ञापन का दिखने वाला यूआरएल डोमेन, हमारे उस डोमेन से मैच होना चाहिए जिसके लिए हमें रेटिंग मिली है.
  • अगर किसी देश में कोई खरीदार आपके कारोबार को रेटिंग देता है, तो उसका असर सिर्फ़ आपके उस देश के कारोबार पर ही पड़ता है. अगर दिया गया सुझाव किसी विज्ञापन में दिखाए जा रहे कॉन्टेंट से नहीं जुड़ा हो, तो हम स्टोर की रेटिंग नहीं दिखा सकते.

Store Quality Scorecard प्रोग्राम में मेरे स्टोर की रेटिंग नहीं दिख रही हैं

आपको स्टोर की रेटिंग न दिखने का मैसेज इसलिए मिल रहा है, क्योंकि आपके पास स्टोर की रेटिंग जनरेट करने के लिए ज़रूरी समीक्षाएं नहीं हैं. ज़्यादा समीक्षाएं पाने के लिए:

  • अगर ऊपर तीसरे पक्ष के ऐसे पार्टनर का नाम शामिल है जो समीक्षाएं इकट्ठा करता है, तो पक्का करें कि ये समीक्षाएं Google के साथ शेयर की गई हों. इसके लिए, उस पार्टनर से संपर्क करें. आपको यह भी पक्का करना होगा कि उतनी समीक्षाओं का अनुरोध किया जा रहा हो जितनी रेटिंग जनरेट करने के लिए ज़रूरी हैं.
  • अगर किसी समीक्षक के साथ काम नहीं किया जा रहा है, तो आपके पास Google Customer Reviews के लिए साइन अप करने का विकल्प है. इस इंटिग्रेशन गाइड में बताए गए चरणों को अपनाकर, समीक्षा इकट्ठा करने की सुविधा के बारे में ज़्यादा जानें और इसे सेट अप करें.

स्टोर की अहम जानकारी दिखाने वाला पैनल

स्टोर रेटिंग की अहम जानकारी वाले पैनल की इमेज.

अब खरीदार, आपके स्टोर की रेटिंग के साथ-साथ, स्टोर की अहम जानकारी वाला पैनल भी देख पाएंगे. इसमें आपके स्टोर के बारे में ज़्यादा जानकारी होती है. इसके अलावा, इस पैनल में ये मेट्रिक भी शामिल हो सकती हैं: शिपिंग, सामान लौटाने की सुविधा, आपके जैसे दूसरे कारोबारों के प्रॉडक्ट की कीमत, और पेमेंट के विकल्प. इनसे Store Quality Scorecard में आपकी मौजूदा रेटिंग दिखेगी. साथ ही, खरीदारों को आपके स्टोर को ब्राउज़ करते समय सही फ़ैसले लेने में मदद मिलेगी. अगर Shopping experience scorecard में स्टोर की रेटिंग नहीं दिख रही है, तो इसका मतलब हो सकता है कि बहुत कम लोगों ने रेटिंग दी है.

1. Google का इंटरनल डेटा

क्या यह उपयोगी था?

हम उसे किस तरह बेहतर बना सकते हैं?
खोजें
खोज हटाएं
खोज बंद करें
मुख्य मेन्यू
16766286654659013119
true
खोज मदद केंद्र
false
true
true
true
true
true
71525
false
false
true
false