Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन फ़िलहाल 150 से ज़्यादा देशों में उपलब्ध है. इसका इस्तेमाल कई भाषाओं में किया जा सकता है. धीरे-धीरे हम इसे उन सभी भाषाओं, देशों, और इलाक़ों में भी उपलब्ध कराएँगे जहाँ इस ऐप्लिकेशन के लिए तय किए गए स्थानीय नियमों और एआई से जुड़े हमारे सिद्धांतों का पालन किया जाएगा.
आपके डिवाइस में Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, इस तरह से उपलब्ध हो सकता है:
- Android पर: Gemini ऐप्लिकेशन और मोबाइल असिस्टेंट के तौर पर उपलब्ध होगा.
- iOS पर: Gemini ऐप्लिकेशन के तौर पर उपलब्ध होगा.
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी
- Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए, आपकी उम्र 13 साल (या आपके देश के हिसाब से तय उम्र) या इससे ज़्यादा होनी चाहिए.
- अगर आपकी उम्र 13 साल से कम है और आपको Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करना है, तो आपको अपने खाते के लिए माता-पिता से अनुमति लेनी होगी. माता-पिता के तौर पर मिलने वाली अनुमति पाने की सुविधा सेट अप करने का तरीक़ा जानें.
- ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते से Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन को ऐक्सेस करने के लिए यह ज़रूरी है कि आपके पास Gemini Apps का ऐक्सेस हो. अगर ऑफ़िस या स्कूल वाले खाते का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह देख लें कि आपके पास कोई ऐसा प्लान या लाइसेंस मौजूद हो जिससे Gemini Apps को ऐक्सेस किया जा सकता है.
- Android वर्क प्रोफ़ाइल से Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. Android वर्क प्रोफ़ाइलों के बारे में ज़्यादा जानें.
डिवाइस से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
Gemini का मोबाइल ऐप्लिकेशन, इन Android डिवाइसों पर उपलब्ध है:
- Android फ़ोन, जिनमें फ़ोल्ड किए जा सकने वाले कई फ़ोन भी शामिल हैं
- Android टैबलेट, जिनमें Pixel Tablet भी शामिल है
Android 9 और इसके बाद के वर्शन वाले ऐसे डिवाइस जिनमें 2 जीबी या इससे ज़्यादा रैम है.
यह सुविधा इन भाषाओं में उपलब्ध है
Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन में, इस्तेमाल की जा सकने वाली कोई भाषा चुनने के लिए, प्रोफ़ाइल फ़ोटो या नाम के पहले अक्षर सेटिंग
भाषाएँ
कोई भाषा चुनें पर टैप करें. अगर Gemini और Google Assistant के साथ काम करने वाली कोई भाषा चुनी जाती है, तो 'Assistant की भाषा' चुनने वाली सेटिंग खुलेंगी.
|
|
इन देशों और इलाक़ों में Gemini के मोबाइल ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है
Google Play Store से Gemini ऐप्लिकेशन को किन डिवाइसों में डाउनलोड किया जा सकता है
|
|
|
|