Google के लिए, उपयोगकर्ता हमेशा से सबसे अहम रहे हैं. हम उपयोगकर्ताओं को लेकर अपनी जवाबदेही का पूरा ध्यान रखते हैं और उनकी निजी जानकारी नहीं बेचते. हम मेरा विज्ञापन केंद्र, मेरा खाता, और कई दूसरी सुविधाओं से, उपयोगकर्ताओं के विज्ञापन अनुभवों को कंट्रोल करने और पारदर्शी बनाने में मदद करते हैं, ताकि उन्हें अपना खाता मैनेज करने में आसानी हो. हमने लोगों के हिसाब से विज्ञापन दिखाने की नीतिबनाई है. इसके मुताबिक, हम लोगों के हिसाब से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों में संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल नहीं करते. जैसे, स्वास्थ्य, नस्ल, धर्म या सेक्शुअल ओरिएंटेशन (यौन रुझान) की जानकारी. हम Coalition for Better Ads, Google News Initiative, और ads.txt जैसी पहल से भी जुड़े हैं, ताकि विज्ञापनों के लिए बेहतर और मज़बूत नेटवर्क तैयार किया जा सके.
Google, उपभोक्ताओं की निजी जानकारी की सुरक्षा करने वाले कानूनों को अहमियत देता है. हमने मई 2018 में कई अपडेट लॉन्च किए. ऐसा करने का मकसद सामान्य डेटा से जुड़े सुरक्षा कानून (जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन) का पालन करने में, पब्लिशर की मदद करना था.
हम उन सुविधाओं पर काम कर रहे हैं जो डेटा को सीमित तौर पर प्रोसेस करने की सुविधा देती हैं. ये सुविधाएं पब्लिशर के लिए हैं, ताकि वे अमेरिका के राज्यों के निजता कानूनों का पालन कर सकें.
सेवा देने वाली कंपनी की शर्तें
Google में, डेटा की सुरक्षा के लिए शर्तें पहले से लागू हैं. ये शर्तें, यूरोप के सामान्य डेटा से जुड़े सुरक्षा कानून (जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन) के मुताबिक हैं. अब हम सेवा देने वाले की शर्तें भी ऑफ़र कर रहे हैं. डेटा सुरक्षा की मौजूदा शर्तों के साथ-साथ, ये शर्तें भी 1 जनवरी, 2023 से लागू होंगी. जो ग्राहक हमारे ऑनलाइन अनुबंध और अपडेट किए गए प्लैटफ़ॉर्म के अनुबंध से जुड़े हैं उन्हें डेटा सुरक्षा की शर्तों के मुताबिक, हमारे मौजूदा अनुबंधों में शामिल कर लिया जाएगा. ऐसे ग्राहकों को अपने अनुबंध में, सेवा देने वाले की शर्तें जोड़ने के लिए कुछ नहीं करना होता.
अमेरिका के जिन राज्यों में निजता कानून लागू हैं वहां सीमित डेटा प्रोसेसिंग (आरडीपी) मोड चालू करना
अमेरिका के किसी भी राज्य या दुनिया के किसी भी इलाके के लिए पब्लिशर, सीमित डेटा प्रोसेसिंग (आरडीपी) मोड को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं. आरडीपी सिग्नल मौजूद होने पर, AdMob किसी उपयोगकर्ता की पिछली गतिविधियों के आधार पर विज्ञापन नहीं दिखाएगा. साथ ही, वह लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से न दिखाए जाने वाले विज्ञापन के लिए, बिड करने वाले लोगों को अनुरोध भेजेगा. पब्लिशर के पास, आरडीपी मोड को चालू करने के कई तरीके हैं:
1. कंसेंट मैनेजमेंट प्लैटफ़ॉर्म
कई पब्लिशर, किसी कंसेंट मैनेजमेंट प्लैटफ़ॉर्म (सीएमपी) का इस्तेमाल करते हैं, जैसे कि Google का सीएमपी, किसी तीसरे पक्ष का सीएमपी या खुद का सीएमपी. इससे वे उपयोगकर्ता से मिली सहमति के आधार पर, अपने विज्ञापन पार्टनरों को Global Privacy Protocol (GPP) के सहमति से जुड़े सिग्नल भेजते हैं. GPP के बारे में ज़्यादा जानें.
पब्लिशरों के पास यह विकल्प है कि वे जहां ज़रूरी हो वहां सीमित डेटा प्रोसेसिंग मोड लागू करने के लिए, अमेरिका के हिसाब से तैयार की गई IAB Tech Lab की प्राइवसी स्ट्रिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, हमारा सुझाव है कि पब्लिशर, GPP स्ट्रिंग का इस्तेमाल करें.
Google का कंसेंट मैनेजमेंट सलूशन, 'निजता और मैसेज सेवा' टैब का इस्तेमाल करके, मैसेज सेवा से जुड़ी अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराता है.
2. पब्लिशर के विज्ञापन टैग
GPT और AdSense/Ad Exchange के एसिंक्रोनस विज्ञापन टैग की मदद से, पब्लिशर हर अनुरोध के आधार पर सिर्फ़ कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए आरडीपी मोड को चालू कर सकते हैं. यह उस स्थिति में काफ़ी मददगार हो सकता है, जब उपयोगकर्ता ने "मेरी निजी जानकारी न बेचें" वाला ऑप्ट-आउट लिंक दिखाने का विकल्प चुना हो. ऑप्ट-आउट करने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए, आपको यह तय करना पड़ सकता है कि इस सिग्नल को पास करना कानूनी शर्तों के मुताबिक है या नहीं.