Google Analytics एक नई तरह की प्रॉपर्टी है. इसे मेज़रमेंट की नई ज़रूरतों के मुताबिक डिज़ाइन किया गया है:
- यह ग्राहक के सफ़र को बेहतर ढंग से समझने के लिए वेबसाइट और ऐप्लिकेशन, दोनों का डेटा इकट्ठा करती है
- सेशन पर आधारित डेटा के बजाय, इवेंट पर आधारित डेटा का इस्तेमाल करती है
- इसमें बिना कुकी वाले मेज़रमेंट जैसी निजता सेटिंग के साथ-साथ, व्यवहार और मुख्य इवेंट मॉडलिंग शामिल है
- इसकी अनुमान लगाने की सुविधाएं, कॉम्प्लेक्स मॉडल के बिना सलाह देती हैं
- इससे, सीधे तौर पर अलग-अलग मीडिया प्लैटफ़ॉर्म से जुड़ा जा सकता है और वेबसाइट या ऐप्लिकेशन पर कार्रवाइयां की जा सकती हैं
Universal Analytics की स्टैंडर्ड प्रॉपर्टी ने 1 जुलाई, 2023 से डेटा प्रोसेस करना बंद कर दिया है. आपके पास 1 जुलाई, 2023 के बाद भी, कुछ समय तक अपनी Universal Analytics रिपोर्ट देखने का विकल्प है. हालांकि, नया डेटा सिर्फ़ Google Analytics प्रॉपर्टी में दिखेगा. ज़्यादा जानें
Google Analytics को इस्तेमाल करने का तरीका
अगर आप एडिटर या एडमिन हैं, तो इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास दो तरीके हैं:
पहला तरीका: Analytics में डेटा कलेक्शन की सुविधा को पहली बार सेट अप करना
अगर आप Analytics के नए उपयोगकर्ता हैं और आपको वेबसाइट और/या ऐप्लिकेशन के लिए डेटा इकट्ठा करना है, तो यह तरीका अपनाएं.
दूसरा तरीका: Google Analytics को किसी वेबसाइट बिल्डर प्लैटफ़ॉर्म या सीएमएस (कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम) से जोड़ना
ऐसा तब करें, जब आपको सीएमएस (कॉन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टम) की मदद से होस्ट की गई वेबसाइट का इस्तेमाल करना हो. जैसे: Wix, WordPress, Drupal, Squarespace, GoDaddy, WooCommerce, Shopify, Magento, Awesome Motive, HubSpot वगैरह का इस्तेमाल करके बनाई गई वेबसाइट.
इसी विषय से जुड़े लिंक
- Google Analytics, चार ट्रेनिंग कोर्स और एक सर्टिफ़िकेशन उपलब्ध कराता है:
- 101: Google Analytics का इस्तेमाल करना शुरू करें (शुरुआती)
- 102: Google Analytics डेटा मैनेज करें और रिपोर्ट पढ़ने का तरीका जानें (शुरुआती)
- 201: Google Analytics डेटा और रिपोर्ट के बारे में ज़्यादा जानें (इंटरमीडिएट)
- 301: Google Analytics को अन्य टूल और डेटा सोर्स के साथ इस्तेमाल करें (ऐडवांस)
- Google Analytics सर्टिफ़िकेशन